Breaking News in Hindi

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच करने वाली एजेंसी EOW के SP आरडी भारद्वाज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का परिवाद दायर

जबलपुर: आर्थिक अपराधों की जांच करने वाले EOW एसपी के खिलाफ ही अब जबलपुर जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। परिवाद दायर करने वाले पेशे से अधिवक्ता है। परिवादी अधिवक्ता स्वप्निल सराफ द्वारा दिनांक 28/08/2024 एवं 29/09/2024 को एस.पी. लोकायुक्त, एस.पी.ई.ओ.डब्ल्यू एवं ए.डी.जी. भोपाल (ई.ओ.डब्ल्यू) को आय से अधिक संपत्ति के संबंध में वर्तमान पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ट कंटगा जबलपुर रामाधार भारद्धाज उनकी पत्नी मणी भारद्धाज एवं पुत्र रूद्रांक्ष भारद्धाज के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) बी, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही के लिए शिकायत की थी।

जिस पर कोई कार्यवाही ना होने पर आवेदक अधिवक्ता स्वप्निल सराफ के द्वारा जिला न्यायालय में विशेष न्यायालय आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के न्यायालय में भा.ना.सु. सं. 2023 की धारा 223 के अंतर्गत परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर न्यायालय के द्वारा आवेदक के अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव, उमाशंकर सोनकर के तर्कों को सुनने के पश्चात प्रकरण को ग्रहण संज्ञान में लेते हुए सुनवाई के लिए आगामी दिनांक 05/11/2024 को नियत किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....