Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलट गया मिनी ट्रक ,चार लोगों की मौत

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है सेंधवा में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना गवर्नमेंट हाई स्कूल के पास की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और चारों शवों को ट्रक के नीचे से निकाला गया, इस घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गया। जिनकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पहले गाय में टक्कर मारी उसके बाद पलट गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए थे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक महाराष्ट्र से मिर्ची लोड करके लुधियाना जा रहा था। इस घटना के बाद से मिनी ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.