Breaking News in Hindi

मंडला की बेटी ने 2 बार जीता Junior Miss India का खिताब, हरदहा समाज ने किया सम्मान

मंडला: मन में कुछ कर दिखाने की तम्मना हो तो इंसान बड़े से बड़े मुकाम बहुत आसानी से हासिल कर लेता है। जीवन में कुछ बड़ा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष करने के लिए हौसले का होना जरूरी होता है। ऐसा ही कर दिखाया बहमनी की होनहार बेटी ने…वह बीते कुछ महीनों पहले दो बार जूनियर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में विनर रही। इस होनहार बिटिया का आज उसी के गांव बहमनी में हरदहा समाज द्वारा सम्मान किया गया।

मंडला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां प्रतिभाओं की कमी नहीं। मंडला से 18 किलोमीटर दूर है बहमनी गांव जहां की रहने आशना हरदहा जिसे बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। मेकअप कपड़े पहनने का शौक शुरुआती दौर से रहा। आशना की शुरुआत हुई इंस्टाग्राम से जहां उन्होंने देखा कि कहीं जूनियर मिस इंडिया का कॉम्पिटिशन है जिस पर उन्होंने मन बनाया कि वह इस कॉम्पिटिशन में जाएगी जिस पर माता पिता ने भी सहमति जताई और पहला जूनियर मिस इंडिया का खिताब उन्होंने अप्रैल 2022 में इंदौर (मध्यप्रदेश स्तर) में अपने नाम किया फिर उन्होंने मुंबई का रुख किया और सितंबर 2023 में फिर से अंडर 5 में (इंडिया लेवल) अपनी जगह जूनियर मिस इंडिया में बनाई।

आदिवासी अंचल की रहने वाली इस लड़की के साथ एक हादसा हुआ जिस पर उसके शरीर पर कुछ जख्म भी हुए लेकिन वह अभी भी हिम्मत नहीं हारी है वह फिर से मॉडलिंग की दुनियां में नाम कमाना चाहती है उसका सपना है कि वह अब तक जूनियर मिस इंडिया का खिताब जीती है अब वह मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना चाहती है।

आशना के माता पिता उसे बचपन से प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। आशना के पिता एक पेट्रोल पंप में काम करते हैं उसके बावजूद भी अपनी बेटी को और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने की आशा रखते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....