Breaking News in Hindi

मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान

मंदसौर मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे।

मानसून के बाद भी बारिश के लिए तरस रहे मंदसौर वासियों ने अच्छी बारिश की कामना लेकर महू-नीमच रोड पर स्थित श्मशान घाट में गधों से हल चलवाया गया था। पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गोस्वामी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने गधों के ऊपर बैठकर श्मशान में ही सवारी भी निकाली थी। इसके बाद श्मशान में नमक और उड़द की बुआई की गई थी। उनका कहना है कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप