Breaking News in Hindi

मंदसौर में बालाजी के दरबार में चोला चढ़ाने के लिए करना पड़ता है 22 साल का इंतजार

मंदसौर के श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर पर शनिवार और मंगलवार के चोले के लिए आज बुकिंग कराने पर 2045 में नंबर आएगा। इतनी आगे तक की तारीखें बुक होने के बाद अब मंदिर समिति ने मंगलवार के चोले की बुकिंग बंद ही कर दी है।

शहर के गांधी चौराहा क्षेत्र स्थित 700 साल प्राचीन श्री तलाई वाले बालाजी की ख्याति विदेश तक है। यहां चोला चढ़ाने से लेकर श्री रामरक्षा स्रोत का हवन व भोग लगाने के लिए भक्तों को अच्छा-खासा इंतजार करना पड़ रहा है।

पुजारी पं. रामेश्वर शर्मा और पं. भूपेंद्र शर्मा के मुताबिक मंगलवार के चोले के लिए 2045 तक की रसीदें 2019 में ही बन चुकी थीं। इसके बाद से ही बुकिंग बंद कर दी हैं। शनिवार के लिए भी आज रसीद बनवाते हैं तो दिसंबर 2044 तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा सप्ताह के अन्य दिनों के लिए भी जुलाई 2032 में ही नंबर आएगा।
इसी प्रकार मंगलवार और शनिवार के राम रक्षा स्रोत के हवन के लिए फरवरी 2024 व अन्य दिनों के लिए अक्टूबर 2023 तक की प्रतीक्षा सूची है। भोग के लिए भी अक्टूबर-2024 तक की बुकिंग हो चुकी है।
ओबामा के लिए दो बार हो चुका है हवन
अमेरिका में बराक ओबामा जब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बने थे, तब भी भारतीय मूल के एक बालाजी भक्त ने अपने मंदसौर निवासी रिश्तेदार की मदद से श्री तलाई वाले बालाजी में हवन कराया था। चुनाव में उन्हें विजयश्री मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....