Breaking News in Hindi

मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में करेली गल्ला मंडी के पास देर रात उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब यहां स्थित मदार टेकरी मंदिर में सो रहे पुजारी की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। साथ ही एसपी अमित कुमार पुलिस बस और डॉग स्‍क्‍वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार करेली में मदार टेकरी मंदिर के पुजारी 73 वर्षीय हरिनारायण शर्मा मंदिर प्रांगण में ही हॉल में सो रहे थे। शनिवार की देर रात किसी अज्ञात ने मंदिर में घुसकर पुजारी की की हत्या कर दी।

पुलिस को मौके पर मंदिर और दान पेटी के ताले टूटे हुए मिले हैं, जिससे चोरी की भी आशंका है। मंदिर में हुए इस हत्याकांड को लेकर शहर में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...