Breaking News in Hindi

मऊगंज में शराब तस्कर ने पुलिस टीम किया हमला, एसआई सहित पुलिसकर्मी घायल

मऊगंज । मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बराव शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक व्ही बी विश्वास एवं आरक्षक वरुण कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शाम तक स्वास्थ्य केंद्र मऊगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक रचना ठाकुर के अनुसार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

लालू केवट के यहां भारी मात्रा में शराब रखी है

बीती रात एसडीओपी मऊगंज अंकिता सुल्या को सूचना मिली थी कि लालू केवट के यहां भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। उक्त सूचना पर उनके द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के स्टाफ के साथ ही पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक व्ही बी विश्वास को साथ में लेकर दबिश दी गई। इसी दौरान गांव के लोग हिंसक हो उठे और पुलिस दल पर हमला कर दिया। उक्त हमले में उपनिरीक्षक सहित एक आरक्षक घायल हो गया है।

मामले को दबाने की कोशिश

उक्त घटनाक्रम की जानकारी लगता ही मऊगंज एसडीओपी अंकिता सुल्या से बातचीत पर गोल-गोल जवाब देती रही। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई ।जानकारी के बाद उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। हालांकि पुलिस अधीक्षक रचना ठाकुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए न केवल एफआईआर दर्ज कराई बल्कि जानकारी भी उपलब्ध करा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...