Breaking News in Hindi

मकान बनाने के लिए महिला ने बैंक से निकाले 1 लाख 85 हजार रुपये, किशोर ने चुराये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंड । शहर में इटावा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार को पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई। एक महिला ने मकान बनाने के लिए बैंक से 1 लाख 85 हजार रुपये निकाले थे। महिला ने रुपये बैग में रख लिए। इसी दौरान एक महिला के साथ बैंक में आए 12 वर्षीय किशोर ने थैला काटकर रुपये पार कर लिए। चेकिंग करने पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम देख लिया। किशोर के साथ आई महिला वहां से गायब हो गई, लेकिन पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर महिला को रुपये वापस कर दिए हैं।

कोतवाली टीआइ सत्येंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक बीटीआइ रोड निवासी माधुरी दौहरे पत्नी रामबरन दौहरे ने बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे इटावा रोड स्थित एसबीआइ शाखा से 1 लाख 85 हजार रुपये निकाले। महिला ने रुपये काउंटर से गिनकर एक बैग में रखकर थैले में रख लिए। इसी दौरान एक किशोर ने थैला काटकर रुपये का बैग निकाल लिया। इसी दौरान वहां कोतवाली में पदस्थ हवलदार विकेश तिवारी और आरक्षक अनिल शर्मा पहुंच गए।

आरक्षक की नजर किशोर पर पड़ी तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़कर बैग चेक किया, तो उसमें रुपये थे। आरक्षक ने तत्काल किसी के रुपये चोरी हाेने की बात कहीं। माधुरी ने थैला चेक किया तो उसमें रुपये गायब थे।

महिला को वापस किये रुपये

महिला ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए रुपये उसके हैं। उसने मकान बनाने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस ने काउंटर पर पता किया तो कर्मचारी ने महिला द्वारा रुपये निकालना बताया। उसके बाद पुलिस किशोर को लेकर सिटी कोतवाली आई। बताया जाता है कि घटनाक्रम के दौरान किशोर के साथ आई महिला बैंक परिसर से फरार हो गई। पुलिस ने कोतवाली लाकर माधुरी दौहरे को 1 लाख 85 हजार रुपये सुपुर्द कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला ने टीआइ राजपूत को धन्यवाद दिया है।

ऐसे रोक सकते हैं बैंक में वारदात

– बैंक के सुरक्षा गार्ड को पूरे समय मेन गेट और कैश काउंटर आदि पर निगरानी का जिम्मा दिया जाए। सुरक्षा गार्ड से बैंक प्रबंधन कोई दूसरा काम नहीं कराए।

– मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड और बैंक के जिम्मेदार अफसर संदिग्ध नजर आने वाले युवकों से पूछताछ करें कि वह बैंक क्यों आए हैं।

– बैंक में खाली हाथ (बिना पासबुक और दस्तावेज) पहुंचने वाले लोगों से उनके बैंक आने का उद्देश्य पूछा जाना चाहिए।

– बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए भी एक कर्मचारी तैनात रहना चाहिए, जो कैमरों के जरिए पूरी निगरानी रखे। इससे संदिग्धों को रोका जा सकेगा।

– बैंक में समय-समय पर पूर्व की तरह पुलिस चेकिंग शुरू की जाए। पुलिस अफसरों के बैंक में अचानक पहुंचकर चेकिंग करने से भी संदिग्धों पर रोक लगती है।

– शहर में ज्यादातर बैंक लश्कर रोड और इटावा रोड पर हैं। बैंकिंग के समय यहां पुलिस बल तैनात रहकर निगरानी करे, ताकि वारदात होने से रोकी जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....