Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने के लिए विशेष अभियान आज से

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में भी सम्पूर्ण प्रदेश के साथ छह जनवरी से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छह जनवरी को मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही बैठक के माध्यम से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें प्रारूप की सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने जिले के सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थिति रहकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी कार्यों को अंजाम दें। उन्होंने जिले के सभी रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को गंभीरता के साथ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की गतिविधियों को मूर्तरूप देने के लिये ताकीद किया है। उन्होंने बताया जिले में छह से 22 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। 13 एवं 20 जनवरी को लगेंगे विशेष शिविर: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 13 जनवरी एवं 20 जनवरी को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फार्म छह, सात और फार्म-आठ के आवेदन प्राप्त करेंगे।

13 एवं 20 जनवरी को लगेंगे विशेष शिविर

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 13 जनवरी एवं 20 जनवरी को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फार्म 6, 7 और फॉर्म-8 के आवेदन प्राप्त करेंगे।

22 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत 6 जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे, जो युवा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। ऐसे सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आनलाइन और आफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। आनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर्स डाट ईसीआइ डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से किया जा सकता है। आफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आज

  • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय ने बताया कि बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप की सीडी भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस दिन जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन भी किया जायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.