Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

मदर इंडिया’ के छोटे बिरजू साजिद खान का निधन, तब 750 रुपए मिली थी फीस

मुंबई। फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त के बचपन का रोल करने वाले अभिनेता साजिद खान का निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे। ‘मदर इंडिया’ उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने छोटे बिरजू की भूमिका निभाई थी। इसके लिए तब 750 रुपए फीस मिली थी।

इस फिल्म में उनका अभिनय इतना शानदार रहा कि पूरे देश में पहचान मिल गई। साजिद खान पिछले महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। 70 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटे समीर ने इसकी जानकारी दी।

  • मुंबई में जन्मे साजिद का बचपन काफी गरीबी में बीता। फिल्म लाइन में उन्हें लाने का श्रेय फिल्ममेकर महबूब खान को जाता है।
  • महबूब खान ने ही उनके हुनर को पहचाना और मदर इंडिया में रोल दिया। साजिद अली को पीतांबर राणा और सुनीता पीतांबर ने गोद लिया था।
  • बाद में उनके पिता अपनी दूसरी पत्नी के पास केरल चले गए थे। यही कारण रहा कि आगे फिल्म निर्माता मेहबूब खान ने उनका पालन-पोषण किया।
  • साजिद खान पिछले कुछ सालों से फिल्म लाइन में सक्रिय नहीं थे। वे केरल जाकर बस गए थे और धर्मार्थ काम करते थे।
  • उनका अंतिम संस्कार केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में हुआ।
  • साजिद खान ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। फिलीपींस में भी उनके लाखों फैन्स थे। उन्होंने अभिनेता नोरा औनोर के साथ ‘द सिंगिंग फिलिपिना’, ‘माई फनी गर्ल’ और ‘द प्रिंस एंड आई’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.