Breaking News in Hindi

मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में उतारा भैंस का दूध, जानिए क्या है एक लीटर का भाव

दूध और दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भैंस के दूध की बिक्री शुरू करने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल मार्च तक इस नए खंड के 500 करोड़ रुपए का ब्रांड बनने की उम्मीद है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है। दिल्ली-एनसीआर में यह पाउच और मिल्क बूथ के जरिए दूध बेचती है।

70 रुपए प्रति लीटर भाव 
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने एक बातचीत में कहा, ‘‘हम भैंस का दूध 70 रुपए प्रति लीटर के दाम पर पेश कर रहे हैं। हम इसे दिल्ली-एनसीआर में लेकर आ रहे हैं।” भैंस का दूध इसी सप्ताह से बाजार में मिलने लगेगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी। बंदलिश ने कहा, ‘‘मार्च, 2025 तक हमारा लक्ष्य भैंस के दूध की आपूर्ति दो लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का है। हमारा इरादा भैंस के दूध वाले खंड को एक साल में 500 करोड़ रुपए का ब्रांड बनाने का है।”

यहां भी जल्द शुरू होगी बिक्री
उन्होंने कहा कि मदर डेयरी अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी ने सात-आठ साल पहले गाय का दूध बेचना शुरू किया था और अब वह इस खंड में अगुवा बन गई है। वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी अब राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...