Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

मध्यप्रदेश के सतना में गायों को उफनती नदी में फेंका, 20 की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने कई गायों को उफनती नदी में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जिसमें 15 से 20 गायों की मौत हो गई। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडे ने कहा कि मंगलवार शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे सतना नदी में कुछ लोगों द्वारा गौवंशों को धकलेने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी पांडे ने कहा, चार लोगों की पहचान बेटा बागड़ी, रवि बागड़ी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में हुई है। इनके खिलाफ मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम (गायों की हत्या रोकने वाला कानून) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संंबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.