Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मध्यप्रदेश पर पड़ रहा भार.. फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार, इस बार इतने हजार करोड़ का लेगी लोन

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार लगातार कर्ज में डूबती जा रही है। अब इस बीच, कर्ज को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। 24 सितंबर को राज्य सरकार 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। ये कर्ज 2500-2500 करोड़ के रूप में 24 सितंबर को लिया जाएगा। इससे पहले अगस्त में मोहन सरकार ने 10 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।

बता दें कि मोहन सरकार सितंबर महीने में दो अलग-अलग कर्ज लेने की योजना बना रही है। 2500 करोड़ रुपए का पहला कर्ज 12 साल की अवधि के लिए सितंबर 2036 तक लिया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू होगी और 25 सितंबर को सरकार को धनराशि प्राप्त होगी। इसी तरह, दूसरा 2500 करोड़ रुपए का कर्ज 19 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है, जिसकी अदायगी ब्याज समेत सितंबर 2043 तक की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.