Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- हमने चांद को छू लिया है

भोपाल। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंड‍िंंग पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है। सफल लैंड‍िंंग के बाद मप्र के सीएम श‍िवराज बोले- हमने चांद को छू लिया है। इतिहास के पन्नों में ये पल अमर हो गया है। चांद पर जय हो।< उन्‍होंने कहा कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान 3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा विक्रम लैंडरचांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्‍होंने कहा कि अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम्, भारत माता की जय।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.