Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को छह कर्मचारी संगठनों का प्रदेशव्यापी धरना चार अगस्त को लेंगे सामूहिक अवकाश

भोपाल। पदोन्नति प्रारंभ करने, विभागों के लिपिकों को मंत्रालय सेवा के समान समयमान वेतनमान देने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग, लिपिक, वाहन चालक, लघु वेतन, राजस्व कर्मचारी और पेंशनर शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना देंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम सतपुड़ा भवन के सामने होगा, तो सभी जिलों में कलेक्ट्रेट भवन के सामने कर्मचारी धरना देंगे। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि सरकार से लंबे समय से मांगें की जा रही हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

हमारा चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। 28 जुलाई को प्रदेशभर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी, तो चार अगस्त को कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....