Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, बाइक को टक्कर मार कर पलट गया ट्रक..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके से ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शवों को व्यवस्थित किया। यह पूरा मामला हिंडोरिया थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ताज की पुलिया के पास की है। दो बाइकों की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के भी चीथड़े उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है की बाइक सवार तीन लोग हिंडोरिया की तरफ जा रहे थे और गिट्टी से भरा हुआ ट्रक पटेरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद तुरंत फरार हो गया और ट्रक पुलिया से नीचे खाई में पलट गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....