Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मध्य प्रदेश में 25 किलोमीटर पीछा कर डोडा-चूरा से भरा ट्रक पकड़ा तीन तस्कर दबोचे

भिंड। भिंड जिले की लहार थाना पुलिस को मादक पदार्थ पकड़ने की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 किमी पीछा कर डोडा-चूरा से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 3600 किलो डोढा-चूड़ा भरा मिला है। तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। तस्कर केला और केला के पत्तों के बीच डोढा-चूरा की बोरी रखकर पंजाब की तरफ जा रहे थे। यह बात मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बायपास स्थित कंट्रोलरूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी मनीष खत्री ने कही। इस दौरान एएसपी संजीव पाठक, लहार थाना टीआइ वरुण तिवारी मौजूद रहे।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चंबल आइजी एस सक्सेना के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी खत्री ने बताया कि लहार टीआइ वरुण तिवारी काे मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक डीडी 01 एम 9378 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के लिए पंजाब जा रहा है। ट्रक में केला भरे हुए हैं। एक युवक लहार लहार क्षेत्र का है, इसलिए ट्रक लहार से होकर निकलेगा। टीआइ तिवारी, मिहोना टीआइ राजेश सातनकर, एएसआइ दीवानसिंह, हवलदार मनेाज, आरक्षक शैलेंद्रसिंह, दीपक, प्रदीपसिंह, जितेंद्र गुर्जर के साथ दो टीम बनाकर रावतपुरा सानी मोड़ पर चेकिंग लगा दी। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक आता दिखाई दिया। सड़क पर पुलिस देखकर ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड तेज कर दी। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी, कि सड़क पर खड़े पुलिस वाहन में टक्कर होते बाल-बाल बच गई। ट्रक भागता देखकर टीआइ तिवारी ने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने ट्रक को करीब 25 किमी दूर तक भगाया। एक जगह ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पीछा कर रही पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।

एक तस्कर लहार और दो राजस्थान के रहने वाले –

पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम 40 वर्षीय कृष्ण मुरारी पुत्र बाबूलाल शिवहरे निवासी मझतौरा मोहल्ला वार्ड पांच लहार जिला भिंड, 23 वर्षीय किशोर पुत्र शंकरलाल कलोथ निवासी पछलंगी थाना उदयपुर जिला झुनझुनी राजस्थान अौर 33 वर्षीय सुरेश पुत्र चौथमल वर्मा निवासी कोटड़ा थाना नीम का जिला सीकर राजस्थान बताया।

केला और पत्तों के नीचे छुपी मिली डोढा-चूरा की बोरी –

टीआइ तिवारी ट्रक को जब्त कर थाने लेकर आए। यहां ट्रक को खोलकर देखा तो पहले तो उसमें केला और पत्ते दिखाई दिए। लेकिन उन्हें हटाने पर उसमें बोरी दिखाई दी। पुलिस ने बोरी खोलकर चेक किया तो उसमें डोढा-चूरा था। टीआइ के मुताबिक ट्रक में 180 बोरी थी। प्रत्येक बोरी में 20 किलो डोढा-चूड़ा था। यानी कुल 3600 किलो डोढा-चूरा मिला है। इस डोढा-चूरा की कीमत ढाई करोड़ रुपये है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह डोढा-चूरा को पंजाब में खपाने के लिए जा रहे थे।

एसआइटी टीम गठित की –

एसपी खत्री के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में डोढा-चूड़ा मिलने पर लहार एसडीआेपी रविंद्र बिलवाल के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किय है। यह टीम तस्करों से यह पता करेगी कि इतनी बड़ी मात्रा में डोढा-चूरा कहां से लेकर आए हैं और कहां खपाने वाले थे। साथ ही ट्रक मालिक की भी जांच करेगी। एसपी का कहना है, कि तस्कर अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। इसलिए न्यायालय में पेश कर इनकी पीआर मांगी जाएगी। जिससे और अधिक पूछताछ की जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.