Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश लोकायुक्त मुख्यालय में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल..

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में आग लगने का सिलसिला लगातार चल रहा है। क्या यह आग जानबूझकर लगाई जा रही है ? हाल ही में लोकायुक्त में लगी आग को लेकर उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें सिंहस्त जमीन घोटाले की कई फाइल जला दी गईं। जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नाम भी शामिल है…स्वास्थ्य विभाग में लगातार गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सरकार को लीपा पोती न करते हुए इसकी स्पष्ट जांच करानी चाहिए। ताकि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। एनएसयूआई के नेता रवि परमार की सुरक्षा को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घोटाले उजागर करने वालों की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है। ऐसे नेताओं को या तो जेल भेज दिया जाता है या उन पर जान का खतरा मंडराता रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....