Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि के 90 विजेता, 34 पर गंभीर अपराध दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीतने वालों में 90 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इनमें से 34 पर गंभीर अपराध दर्ज है। यानी कुल विजेताओं में से 39 प्रतिशत अपराधी तो 15 प्रतिशत पर गंभीर अपराध दर्ज हैं।

वर्ष 2018 में 94 विधायकों ने अपराध व 47 ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। विजेताओं की आर्थिक व आपराधिक पृष्ठभूमि पर रिपोर्ट एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) ने जारी की है।

उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपें गए शपथ पत्र के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार विजेताओं में 205 करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये है। 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 10.17 करोड़ रुपये थी।

पुन: निर्वाचित होने वाले 101 विधायकों की औसत संपत्ति में पांच वर्ष में 4.60 करोड़ (37 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। एक हत्या के मामले में आरोपित है।

हत्या का प्रयास में पांच विजेता उम्मीदवार आरोपित हैं। भाजपा के 51, कांग्रेस के 38 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विजेता ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....