Breaking News in Hindi

मनीषा रानी पर भड़के सलमान खान सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बार का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। सलमान खान की वापसी पर घरवाले काफी खुश हुए हैं। एक बार फिर सलमान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई। दरअसल पिछले वीकेंड के वार को सलमान खान के होस्ट नहीं किया था। उनकी जगह कृष्णा अभिषेक ने शो होस्ट किया और घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। इस वीकेंड के वार सलमान खान सबसे पहले जिया शंकर पर बरसे। टास्क के दौरान एल्विश यादव को पानी में साबुन घोलकर देने के लिए सलमान ने जिया को जमकर फटकार लगाई।

मनीषा रानी को सलमान ने लगाई फटकार

जिसके बाद सलमान के सामने जिया ने उनकी हरकत के लिए एल्विश यादव से माफी भी मांगी। ऐसे में कंटेस्टेंट को हंसते हुए देख सलमान फिर भड़क उठे। इतना ही नहीं मनीषा रानी को फेक लव एंगल बनाने को लेकर भी सलमान ने काफी सुनाया है। मनीषा से बात करते हुए सलमान ने कहा, “मनीषा ने कोई नकाब नहीं पहना है, लेकिन नकाब की दुकान जरूर खोल ली है।” इसके बाद सलमान कहते हैं, “इनका ध्यान सब पर है, बस खुद पर ही नहीं है।” सलमान की इन बातों पर मनीषा रानी कहती हैं, “हम रियल लाइफ में भी ऐसे ही हैं और सबकी सेटिंग करवाते हैं।”

फेक लव एंगल चलाने का लगाया आरोप

जिस पर सलमान कहते हैं, “यहां ग्रुप मोहब्बत चल रही है क्या, जो इनकी सेटिंग हो जाएगी तो इससे आपको क्या फायदा होगा। जो आपका काम है बस वो करो ना।” सलमान के इस बिहेवियर को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल उठाए हैं। उन्हें सलमान का व्यवहार पसंद नहीं आया है। मनीषा रानी के सपोर्ट में कुछ हैशटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिग बाॅस ओटीटी के मेकर्स जबरदस्ती मनीषा रानी को टारगेट कर रहे हैं। एक यूजर ने मनीषा को सपोर्ट करते हुए लिखा, “अकेले ही मनीषा जितना कंटेट शो को देती है, इतना जिया और फलक मिलकर भी नहीं दे सकते हैं।” वहीं एक और यूजर ने सवाल किया, “आखिर क्यों मनीषा रानी को टारगेट किया जा रहा है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....