Breaking News in Hindi

मन्नत पूरी हुई तो मुस्लिम युवक ने किया देवघर में जलाभिषेक गेरुआ कपड़े व तिलक लगाकर निकाली पैदल यात्रा

नरकटियागंज Sawan 2023। जब परिवार पर कोई संकट आता है तो कोई भी व्यक्ति अपने आराध्य को जरूर याद करता है और विपत्ति से मुक्ति पाने की दुआ करता है। ऐसे में जब एक मुस्लिम समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता औरंगजेब अहमद के बेटे को गंभीर बीमारी हो गई और तमाम डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और दवाओं ने भी असर दिखाना बंद कर दिया तो आखिरकार औरंगजेब ने देवघर जाकर बाबा से मन्नत मांगी, जो कि पूरी हो गई। मन्नत पूरी हुई तो औरंगजेब अहमद ने हाल ही में सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा निकाली और महादेव पर जल अर्पित कर अपनी आस्था जताई।

तरहरवा गांव के रहने वाले हैं औरंगजेब

औरंगजेब अहमद नरकटियागंज प्रखंड की भसुरारी पंचायत में तरहरवा गांव के रहने वाले हैं। औरंगजेब अहमद हाल ही में तब चर्चा में आ गए, जब सावन में उन्होंने भगवान शिव की न केवल पूजा अर्चना की है, बल्कि गेरुआ वस्त्र पहनकर बोल बम का नारा लगाते हुए पैदल यात्रा भी निकाली। औरंगजेब ने बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर ज्योतिर्लिंग तक पैदल यात्रा की और बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

औरंगजेब के बेटे को थी दिल की बीमारी

औरंगजेब अहमद के मुताबिक, मेरा 10 साल का बेटा दिल की बीमारी से जूझ रहा था। कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला था। कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन कोई भी ऑपरेशन के बाद भी ठीक होने की गारंटी नहीं ले रहा था। आखिरकार गुजरात के अहमदाबाद स्थित सत्य साईं अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंचा। अस्पताल में स्थित शिव मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि बेटा ठीक हो जाएगा तो देवघर में जलाभिषेक करने जरूर जाएगा। बच्चे का ऑपरेशन सफल रहा और उसका बेटा अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है।

मन्नत पूरी हुई तो आया देवघर

औरंगजेब का कहना है कि भगवान भोलेनाथ ने मेरी मन्नत पूरी की है। मन्नत पूरी होने पर मेरी भगवान शिव के प्रति आस्था बढ़ गई। अब सावन माह में औरंगजेब ने देवघर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। औरंगजेब ने सुल्तानगंज से जल भरा और फिर पैदल यात्राकर बाबाधाम पहुंचा और पूजा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...