Breaking News in Hindi

मायके में पत्नी से झगड़ा पति पहले पीटा फिर कट्टे से मारी गोली हालत गंभीर

 ग्वालियर के बिजौली इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही गोली मार दी। महिला अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी, यहां उसका विवाद हुआ। उसने पहले तो महिला को पीटा, इसके बाद कट्टे से गोली मार दी। गोली महिला के बाईं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली दिल से कुछ ही दूरी से गुजरी, फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए मुरार जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है, आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिजौली स्थित गणेशपुरा में रहने वाली नीलम जाटव की शादी मुरैना के नूराबाद में रहने वाले महेंद्र जाटव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही नीलम और महेंद्र गणेशपुरा में ही रहने लगे थे। महेंद्र अपनी ससुराल में रहता था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़ा होने पर महेंद्र ने नीलम को पीटा और जान से मारने के लिए कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसके सीने से आरपार हो गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर आए तब तक महेंद्र भाग चुका था। स्वजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत अभी नाजुक है। बिजौली पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की।

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर ही नहीं मिला

महिला के स्वजन व पुलिस जब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे स्ट्रेचर ही नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने डाक्टरों से लेकर अस्पताल के स्टाफ को कई बार टोका, लेकिन फिर भी स्ट्रेचर नहीं दिया गया। घायल महिला को लहूलुहान हालात में लेकर घूमती रही।

सेंट लगाकर बाजार जा रही थी पत्नी, इसी पर टोका फिर गोली मारी

आरोपित महेंद्र जाटव पत्नी पर शक करता था। वह किसी काम से बाजार जा रही थी। बाजार जाने से पहले वह तैयार हुई। इसके बाद उसने सेंट लगाया। इसी पर वह झगड़ने लगा। इसी बात पर उसने मारपीट की और गोली मार दी। आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपित, चार माह पहले जेल से छूटा: महेंद्र जाटव आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर चोरी, मारपीट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। चार माह पहले ही जेल से छूटा है।

महिला को उसके पति ने ही गोली मार दी है, आरोपित की तलाश चल रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– जयराज कुबेर, एएसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...