Breaking News in Hindi

मन मनुष्य का मित्र और दुश्मन, भगवद् गीता का ये सार बदल देगा आपका जीवन

इंदौर। भगवद् गीता का जन्म महाभारत काल के दौरान कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान हुआ था। इस महाकाव्य के रचयिता भगवान कृष्ण हैं। यह एकमात्र ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 22 दिसंबर को है। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन गीता का पाठ करते हैं। उनका जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

भगवान कृष्ण द्वारा गीता में दिए गए उपदेशों का पालन करने से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। गीता के उपदेशों में जीवन जीने की कला, प्रबंधन और कर्म के बारे में बताया गया है। आज हम आपको गीता के कुछ उपदेश बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

  • नर्क के तीन द्वार हैं- काम, क्रोध और लोभ। इन तीनों को त्याग दो।
  • मैं उस व्यक्ति से प्यार करता हूं जो खुशी के पीछे नहीं भागता, दर्द से नहीं भागता, शोक नहीं मनाता या वासना के पीछे नहीं भागता। चीजों को वैसे ही स्वीकार करता है जैसे वे हैं।
  • शांति, नम्रता, मौन, आत्म संयम और शुद्धता मन के अनुशासन हैं।
  • सच्चे बुद्धिमान लोग जीवित या मृत लोगों के लिए शोक नहीं मनाते।
  • मन मनुष्य का मित्र और दुश्मन दोनों है।
  • जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। इसलिए जो मर गया उसके लिए शोक मत करो।
  • गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहता हैं कि मैं शुद्ध जल का स्वाद, सूर्य और चंद्रमा की चमक हूं। मैं पवित्र शब्द और हवा में सुनाई देने वाली आवाज और मनुष्य का साहस हूं। मैं एक मीठी खुशबू हूं। मैं पृथ्वी और अग्नि का तेज हूं। मैं हर प्राणी में जीवन हूं और आध्यात्मिक साधक का प्रयास हूं।

गीता जयंती पर इन मंत्रों से करें भगवान कृष्ण की पूजा

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।।

ओम नमो भगवते श्री गोविंदाय नमः।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....