Breaking News in Hindi

मप्र के छात्रों को राहत, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के बिना भी मिलेगा कॉलेजों में प्रवेश, देना होगा शपथ-पत्र

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश में डिग्री काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में आड़े आ रहे स्थानांतरण प्रमाण पत्र के प्रावधान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है। प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय किया है। इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित छात्र-छात्रा को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें एक माह में आवश्यक अभिलेख जमा करने की शर्त होगी।

उच्च शिक्षा विभाग की सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में कुछ पाठ्यक्रमों के स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए है। इसके कारण संबंधित महाविद्यालय छात्र-छात्रा को स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे है। प्रमाण पत्र के अभाव में आनलाइन आवंटित सीट पर प्रवेश सुनश्चित करने में छात्र-छात्राओं को समस्या हो रही है।

शिकायत मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में नया निर्देश जारी किया है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तुलसीराम दहायत की ओर जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि परीक्षाफल लंबित होने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्रा से स्थानांतरण प्रमाण पत्र के संबंध में घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएं, जिसमें एक माह का समय दिया जाकर तिथि अंकित किया जावें। इस संबंध में घोषणा पत्र का प्रारुप भी निर्धारित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...