Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मप्र में पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को जारी होगी अधिसूचना, 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में जमा होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा 95 लाख रुपये रहेगी।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। निर्वाचन सदन, भोपाल में आयोजित बैठक में भाजपा से मनोज द्विवेदी व एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, बहुजन समाज पार्टी से सीएल गौतम ,आम आदमी पार्टी के सुमित सिंह चौहान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सुरेन्द्र जैन उपस्थित रहे। कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि हमने मतदाता सूची और अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़े विषय को रखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.