Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मर्डर के 11 दिन बाद मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश हरियाणा के टोहाना नहर से बरामद

गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव आज हरियाणा के टोहाना नहर से बरामद किया गया है। बता दें कि दिव्या पाहुजा का मर्डर 11 दिन पहले हुआ था।  शव की तलाश करने के लिए NDRF का 25 सदस्यीय दल पटियाला पहुंचा था। एनडीआरएफ की टीम गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर की तलाशी ली और आखिरकार आज शव बरामद किया।

इससे पहले इस केस में पश्चिम बंगाल से बलराज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस को दिव्या पाहुजा की लाश के बारे में बताया।

बलराज ने ही पुलिस को बताया था कि हत्या के बाद दिव्या की लाश हरियाणा के टोहाना नहर में फेंकी थी। बता दें कि गत 2 जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या की गई थी।  इस वारदात को होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने अंजाम दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.