Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने कराया अस्पताल में भर्ती..

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मवेशी चराने गई एक महिला पर जंगल में बाघ ने हमला कर दिया। बाघ झाड़ियां के पीछे छिप कर बैठा था। महिला गंभीर घायल हो गई थी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची । आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के सीमा में स्थित उमरिया परिक्षेत्र के चिर्रवाह बीट के कक्ष क्रमांक 205 बगरहा हार में सुनीता नाम की महिला मवेशी चराने के लिए गई थी।

मवेशी चराने के बाद महिला अपने घर जा रही थी। तभी जंगल में झाड़ियां में छिपे बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है महिला के पैर में भी चोट आई है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.