Breaking News in Hindi

मशहूर होने के लिए सेना के जवान ने किया ऐसा कांड, फिर पीठ पर लिखवाया PFI, जानें क्या है माजरा

केरल। आजकल लोग अपने आप को मशहूर करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कोई अपनी जान को खतरे में डालकर तो कोई अफना ही मजाक बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता है। इसी बाच एक सेना के जवान ने भी मशहूर होने के लिए कुछ ऐसा कदम उठाया की वो उसे भारी पड़ गया।

दरअसल, केरल के कोल्लम में भारतीय सेना के एक जवान पर हमले का मामला फर्जी निकला है। केरल पुलिस ने सेना के जवान और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। दक्षिणी केरल जिले में रहने वाले जवान ने पहले दावा किया था कि उसके घर के बाहर उस पर हमला किया गया। अज्ञान हमलावरों ने पिटाई के बाद उसकी पीठ पर ग्रीन पेंट से ‘PFI’लिख दी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जवान ने खुद अपने दोस्त से पिटाई करवाई थी और उसे ही अपनी पीठ पर ‘PFI’लिखने को कहा था। उसने लोगों के बीच चर्चा का विषय बनने के लिए ऐसा किया था।

जवान के दोस्त ने दावा किया कि कुमार ने उससे अपनी पीठ पर ‘पीएफआई’ लिखने और उसे पीटने के लिए कहा था। उसने कहा “मैं नशे में था, इसलिए मैंने शुरू में डीएफआई लिखा, लेकिन उन्होंने (कुमार) कहा कि पीएफआई लिखो। इसलिए मैंने इसे पीएफआई बना दिया। फिर उन्होंने मुझसे उसे पीटने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं नशे में था।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....