Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

महाकाल मंदिर के सामने होटल में लगी आग, मची अफरा तफरी

उज्जैन: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने गुरुवार सुबह महाकाल चौराहे के पास शिवम रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से होटल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गया है। गनिमत यह रही कि आगजनी की घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट के तल घर में बने किचन में लगी चिमनी से फैली और पूरे होटल के कमरों में धुंआ हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने दूसरी मंजिल की छत पर लगी चिमनी में पाइप डाल कर आग पर काबू पाया लिया।लिस बल मौके पर मौजूद था जो आगजनी की जांच में प्रशासनिक एवं फायर एक्सपर्ट्स के साथ जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि लगातार प्रयोग करने के बावजूद चिमनी की सर्विस कम होती है उसमें से गंदगी को साफ करना होता है लेकिन लापरवाही पूर्वक किचन में लगी चिमनी की सफाई किए बगैर काम किया जा रहा था जिसकी वजह से यह आगजनी की घटना हुई है। प्रशासन में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.