Breaking News in Hindi

महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई जमकर मारपीट..

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। घटना बुधवार रात की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि रात 9:30 बजे मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री को बंद कर दिया गया था। इस वजह से वहां पर भीड़ लग गई थी कुछ लोगों को बारी-बारी से जाने दिया जा रहा था। आगे जाकर निर्माल्य गेट पर भीड़ को रोक दिया गया था यहां से कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री दी जा रही थी।

इस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के लोग और सुरक्षा कर्मियों में बहस शुरू हो गई थी। इसके बाद विवाद हुआ और एक श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। बाद में अन्य सुरक्षाकर्मी भी इन श्रद्धालुओं पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि लगभग आधे घंटे तक यह हंगामा चलता रहा मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप