Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

महाकाल मंदिर में 29 अक्टूबर को धनतेरस, 31 को तड़के 4 बजे भस्म आरती में मनाई जाएगी दिवाली

 उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा अनुसार 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। उत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी के दिन से होगी। समापन 2 नवंबर को चिंतामन स्थित गोशाला में गोवर्धन पूजा के साथ होगा।

पं.महेश पुजारी ने बताया ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर दीपावली मनाई जाती है। इस बार 31 अक्टूबर को परंपरा अनुसार तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी।

भगवान महाकाल को केसर चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर विशेष श्रृंगार होगा। पश्चात भगवान को अन्नकूट का महाभोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। तड़के 4 बजे से सुबह 7 बजे तक अन्नकूट के दर्शन होंगे।

धनतेरस पर पुरोहित करेंगे पूजा

  • 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी के दिन मंदिर के पुरोहित परिवार द्वारा सुख,समृद्धि व खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की जाएगी।
  • पुरोहित पं.नीरज शर्मा ने बताया महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा प्रतिवर्ष देश, प्रदेश व नगर में खुशहाली की कामना के साथ भगवान महाकाल की महापूजा की जाती है।
  • देश में सुख समृद्धि के लिए भगवान को चांदी का सिक्का भेंट किया जाता है। इस बार भी संभागायुक्त, कलेक्टर, प्रशासक के आतिथ्य में पूजन होगा।

2 नवंबर को गोवर्धन पूजा

महाकाल मंदिर समिति द्वारा गोशाला का प्रकल्प शुरू करने के बाद से दीपावली के अगले दिन पड़वा पर गोवंश व गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार 2 नवंबर को चिंतामन स्थित गोशाला में सुबह मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल आदि अधिकारियों द्वारा गोमाता व गोवर्धन का पूजन किया जाएगा।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर व्यापार में तेजी का अनुमान

दीपावली महापर्व को लेकर नगर का बाजार सज धजकर तैयार है। बाजार में छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों ने इस बार दीपावली पर्व पर खरीदी पर आकर्षक गिफ्ट वाउचर रखे हैं। दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों को नगर में अच्छा व्यापार होने का अनुमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.