Breaking News in Hindi

महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी

उज्जैन के महाकाल लोक पार्किंग में बड़ा हादसा हो गया. यहां मोबाइल टॉवर पर चढ़ा एक इंजीनियर अचानक नीचे गिर गया. पार्किंग स्थल पर काम कर रहे कर्मचारी भागे-भागे मौके पर पहुंचे. उसे लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं सूचना मिलते ही महाकाल थाने की पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

महाकाल थाने की पुलिस ने बताया कि महाकाल लोक पार्किंग में मोबाइल टॉवर लगे हैं. टॉवर में गड़बड़ी आने पर दोपहर में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और इंजीनियर पहुंचे थे. इंजीनियर टावर के ऊपर चढ़कर मरम्मत का काम कर रहा था. तभी संतुलन बिगडऩे पर नीचे आ गिरा. अस्पताल की ओर से ही पुलिस को सूचना दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति गिरने से घायल हो गया है और वह बेहोशी की हालत में है. मोबाइल कंपनी के अफसरों ने इस हादसे की जानकारी परिजनों को दी.

एक माह बाद होने वाली थी शादी

महाकाल थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम शादाब (24) निवासी देवास है, जो की टावर सुधारने के लिए महाकाल लोक आया हुआ था. परिजनों ने बताया कि शादाब की एक माह बाद शादी होने वाली थी. जिसकी तैयारियां घर में जोर-शोर से चल रही थीं.

बताया जाता है कि पार्किंग में टावर सुधारने के दौरान शादाब जैसे नीचे गिरा, मौके पर अफरातफरी मच गई. शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि युवक कैसे गिरा. भीड़ जमा हो गई. वहीं, इस हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों के आंखों से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शादाब को मोबाइल कंपनी की ओर से सेफ्टी हेलमेट आदि मुहैया कराए गए थे या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...