Breaking News in Hindi

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण की असल जिंदगी में मचा गृह युद्ध: एक्स IAS बीवी की शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस के पास, बोले-4 साल से गायब हैं मेरी बेटियां..

मुंबई: बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज तो आपको याद ही होंगे। नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी IAS बीवी स्मिता घाटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक्टर ने आरोप लगाया है कि स्मिता ने उनकी बेटियों को ‘किडनैप’ कर लिया है। उन्हें नहीं पता है कि इस वक्त उनकी दोनों बच्चियां कहां पर हैं और किस हाल में हैं। ना ही वो उनसे बात करने देती हैं और ना ही मिलने देती हैं। इस मामले की जांच ACP शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है।

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक नीतिश भारद्वाज ने 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से लिखित शिकायत की। इस शिकायत में कहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी IAS वाइफ स्मिता घाटे दोनों बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं। उनका नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और किसी भी मेल का जवाब नहीं दे रही हैं।

एक्टर का कहना है कि पिछले 4 साल से वो अपनी बेटियों से बात नहीं कर पाए हैं। उनकी वाइफ ने बीते डेढ़ साल में बेटियों के कई जगह एडमिशन कराए हैं। पहले वो भोपाल में पढ़ती थीं फिर ऊटी में उनका एडमिशन करा दिया।नीतिश इससे पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दो शादियां कर चुके हैं टीवी के श्री कृष्ण

 नीतीश ने साल 1991 में मोनिशा पाटिल से की थी। करीब 15 साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने IAS ऑफिसर स्मिता घाटे से दूसरी शादी की लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल सका। साल 2019 में मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। साल 2022 में दोनों अलग हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....