Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

महाराष्ट्रः दोस्तों संग मिलकर 16 वर्षीय लड़की से किया गैंगरेप, फिर दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने बताया पूरा किस्सा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 साल की एक लड़की से सात लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना दो अक्टूबर को जिले के भिवंडी शहर में हुई और चार आरोपियों को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी नाबालिग लड़की को पहले से जानता था और उसने ही उसे खारबाव रेलवे स्टेशन के समीप बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और उसे घटना का जिक्र किसी से भी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, कुछ वक्त बाद आरोपी ने किसी बहाने से लड़की को फिर से मिलने के लिए बुलाया और उसे रेलवे पटरियों के समीप एक कमरे में ले गया, जहां उसके छह दोस्तों ने बारी-बारी से पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि डरी-सहमी पीड़िता ने इस भयावह घटना के तुरंत बाद डर की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) सहित संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत सात आरोपियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में वांछित अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.