Breaking News in Hindi

महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती

झारखंड की खूंटी जेल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला कैदी ने जेल में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है और इसके लिए महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिख कार्रवाई करने की मांग की है. महिला का कहना है कि कुछ समय पहले ही उसे जेल में अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

महिला कैदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वह लुधियाना की रहने वाली है. उसका पुश्तैनी मकान झारखंड के खूंटी जिला में है. अफीम तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया था, फिलहाल वह खूंटी के जेल में बंद है.महिला कैदी ने लिखा है कि जेल से छोड़ने के बहाने जेल जमादार और कारापाल ने उसके साथ करीब एक महीने तक रेप किया है.इतना ही नहीं जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जेल में रखने की धमकी देकर चुप रहने को भी कहा गया था.

क्या कहा महिला ने आगे?

महिला का कहना है कि इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया.चिट्ठी में महिला ने गर्भपात की तारीख तीन महीने पहले की बताई है. उसका कहना है कि खूंटी जेल में तैनात कारापाल और जमादार कई सालों से तैनात हैं. दोनों ही महिलाओं कैदी को अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनके साथ गलत हरकत करते हैं. जेल जमादार के मोबाइल फोन में जेल से जा चुकी कई महिलाओं के साथ व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं.

महिला के मुताबिक, पुलिस कर्मी वर्दी के दम पर महिलाओं को डरा धमकाकर उनके साथ गंदी हरकत करता है. इस चिट्ठी के जरिए महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ-साथ जेल आईजी, उपायुक्त खूंटी , और गृह विभाग को भी प्रतिलिपि करते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, महिला कैदी ने यह चिट्ठी 11 मई को लिखी है. इसमें महिला ने लिखा है कि वह यह पत्र एक दूसरी महिला कैदी के हाथों भिजवा रही रही है, जो कि जेल से छूटने वाली है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं,मामला सामने आने के बाद बाद खूंटी डीसी की ओर से पूरे मामले की जांच को लेकर टीम गठित की गई है. फिलहाल महिला कैदी की ओर से राष्ट्रीय आयोग को चिट्ठी लिखे जाने से जिले में हड़कंप मच गया है. इस दौरान पुलिस की टीम का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...