Breaking News in Hindi

महिला ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, मां समेत तीन की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर

भोपाल। बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि जीवित बची तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि इलाके के रोंडिया गांव में संगीता (28) नामक महिला परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके अलावा उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी दो बेटियों आराध्या (पांच साल) और श्रष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची मनु (ढाई वर्ष) की सांसें चल रही थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप