Breaking News in Hindi

महू के आंबाचंदन पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायलों में से एक की उपचार के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, महू के आंबाचंदन गांव में मंगलवार दोपहर बारूद बनाने के लिए केमिकल मिक्स करने वाले 10 बाय 12 के कमरे में विस्फोट हो गया था। विस्फोट में तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। पटाखा फैक्ट्री गांव से करीब पांच किमी अंदर वन विभाग की जमीन के पास चार बीघा क्षेत्र में संचालित की जा रही थी। जहां पर नौ कमरों में सूतली बम बनाने का काम किया जाता था।

इसमें से एक कमरे में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के बाद घायल रोहित पुत्र परमानंद निवासी ग्राम दातोदा, अर्जुन पुत्र नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र और उमेश पुत्र माणिक चौहान को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उपचार के लिए भेजा था। वहीं पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
बम और डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर
मामले की जांच के लिए बुधवार दोपहर बम और डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। साथ ही महू कोतवाली थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप