Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

महू-रीवा एक्सप्रेस में लंबी प्रतीक्षा प्रतिदिन चलाने की जरूरत

इंदौर। इंदौर में रहने वाले विंध्यवासी लंबे समय से महू (डा. आम्बेडकर नगर)-रीवा एक्सप्रेस को सातों दिन चलाने की मांग की जा रही है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन को नियमित करने की मांग को लेकर विंध्यांचल सोशल ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी से मुलाकात की। इसमें ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाने की मांग रखी गई।

महू से रीवा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11703, 11704 को नियमित करने की मांग की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाती है। इंदौर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात्रि 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.35 बजे रीवा पहुचंती है। वापसी में रीवा से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11.15 बजे ट्रेन रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे इंदौर पहुंचती है।
विंध्यांचल सोशल ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, मैहर आदि जिलों के हजारों परिवार इंदौर, पीथमपुर, देवास, महू क्षेत्र में रहते है। इनके लिए विंध्य क्षेत्र में जाने के लिए एक मात्र ट्रेन महू-रीवा है। इसलिए ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग को लेकर दिल्ली में रेलवे के चेयरमैन से मुलाकात की। अभी ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं मिल पाती है।

25 अगस्त तक ट्रेन स्थगित

महू से रीवा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11704, 11703 महू-रीवा एक्सप्रेस 25 अगस्त तक स्थगित की गई है। इस ट्रेन को जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण प्रस्तावित ब्लाक के कारण निरस्त किया गया है। इसलिए अभी यात्रियों को सड़क मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.