Breaking News in Hindi

माचिस की तीली देने से चौकीदार ने किया इनकार, आरोपी ने पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सानपाड़ा में शुक्रवार तड़के एक चौकीदार के माचिस की तीली देने से इनकार करने पर एक युवक ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद आदिल अजमली शेख तुर्भे नाका का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ जब शेख बेलापुर रोड पर एक रिक्शा स्टैंड से गुजर रहा था, तो उसने प्रसाद भानुसिंह खड़का (53) से माचिस मांगी, लेकिन उसने माचिस नहीं दी। इससे शेख नाराज हो गया। उसने एक बड़ा पत्थर उठाया और पीड़ित के सिर पर दे मारा।”

पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1.45 बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...