Breaking News in Hindi

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबकर मौत

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच पांच दिवसीय विशेष सत्र (Special Session) बुलाया है। पिछले 10 सालों में यह पहली बार है, जब मोदी सरकार ने कोई स्पेशल सेशन बुलाया है। अब जनता के मन में सवाल उठने लगे हैं कि मोदी सरकार ने संसद का स्पेशल सेशन क्यों बुलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कोई बड़ा ऐलान कर करने जा रहे है या फिर सरकार कोई नया बिल लेकर आ रही है।  हालांकि यह सत्र 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधनी में जी20 शिखर बैठक के कुछ दिनों बाद आयोजित होने जा रहा है।

रक्षाबंधन के पर्व पर ऐसी घटना के कारण दो परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए घुसे थे। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। जानकारी के मुताबिक हजरतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र संदीप और उसका फुफेरा भाई 12 वर्षीय प्रियांशु निवासी रघवापुर बृहस्पतिवार की सुबह पशु चराने के लिए तालाब के किनारे गए थे। दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान डूबकर मौत हो गई।

जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। बता दें कि निगोही के राघवपुर निवासी सुधीर की पत्नी उर्मिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। त्योहार पर बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास