Breaking News in Hindi

मातम में बदली बच्चे के मुंडन की खुशियां, बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलटी कार , 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि सलकनपुर में भोपाल के रहने वाले 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पांच लोग एक ही परिवार के हैं और छठवां ड्राइवर है, इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के चौकसे नगर में रहने वाले मोहित अपने 3 महीने के बच्चे का मुंडन कराने के लिए सलकनपुर गए थे। जब वह वापस भोपाल लौट रहे थे तब उनकी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

बाउंड्रीबॉल से टकराई कार फिर पलटी..

अचानक गाड़ी घाट की बाउंड्री बॉल से टकराई और पलट गई। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि हादसे में शारदा प्रसाद ,राजेंद्र ,लक्ष्मी नारायण ,अपर्णा ,उषा, पुष्पलता ने दम तोड़ दिया है।

पूरा परिवार उजड़ गया…

घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल लाया गया। इस हादसे में पूरा परिवार ही उजड़ गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...