Breaking News in Hindi

मानव तस्करी मामले में NIA ने कसा शिकंजा, असम-त्रिपुरा समेत 10 राज्यों में मारे छापे, जम्मू में म्यांमा का नागरिक दबोचा

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी मामले को लेकर देशभर में छापेमारी की। NIA ने इस तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए यह छापेमारी करते हुए जांच एजेंसी ने जम्मू में म्यांमा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से संबंधित है। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में छापेमारी की गई। जम्मू में एक अधिकारी ने बताया कि म्यांमा से आए एक रोहिंग्या मुस्लिम को जम्मू-कश्मीर में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जफर आलम को देर रात करीब दो बजे जम्मू के बठिंडी इलाके में उसके अस्थायी आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। जम्मू में अधिकारी ने कहा कि छापेमारी म्यांमा के प्रवासियों की झुग्गियों तक ही सीमित थी और पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन एवं मानव तस्करी से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप