Breaking News in Hindi

मायके से बाइक दिलवाने को लेकर किया प्रताडि़त, पत्‍नी ने किया आत्‍मदाह, कोर्ट ने दी 10 साल की कैद

इंदौर। पति ने मोटर साइकिल खरीदने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए पत्नी को इतना प्रताडित किया कि उसने खुद को आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताडना का प्रकरण दर्ज किया। सत्र न्यायालय ने बुधवार को पति को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

5 फरवरी 2014 को हीरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी महिला को शत प्रतिशत जली हालत में एमवायएच में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके स्वजन ने बताया कि उसकी शादी कमलेश उर्फ मुन्नू निवासी गणेश नगर के साथ घटना के दो वर्ष पहले हुई थी।

दीपावली 2013 के बाद से ही आरोपित कमलेश अपने ससुर से मोटर साइकिल खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। वह कह रहा था कि तुमने दहेज में मोटर साइकिल नहीं दी है। अब दिलाना पडेगी।

जब ससुर ने मोटर साइकिल नहीं दिलवाई तो वह शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा ली।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सत्र न्यायाधीश जयदीप सिंह ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए आरोपित कमलेश उर्फ मन्नु को 10 वर्ष कठोर कारावास और 16 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...