Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सतना में एक युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सभापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि युवक का शव सड़क किनारे पड़ा था दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मचखड़ा के रहने वाले अरुण कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की है। उनका शव नेवारी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

शव से कुछ दूर पर उनकी बाइक पड़ी हुई थी बताया जा रहा है कि अरुण खेती किसानी का काम करते थे और एक बंद खदान में चौकीदारी का भी काम किया करते थे, शव की सूचना पर सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल पर खून के छीटे भी दिखे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक और हमलावर के बीच संघर्ष भी हुआ है पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.