Breaking News in Hindi

मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंट दिखाना नाबालिग को पड़ा भारी, हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया

गुना : 16 वर्षीय युवक को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया। नाबालिग हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 90 प्रतिशत जल गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाबालिग मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था, उसे काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माना और आखिरकर झुलस गया।

घटना शनिवार देर शाम का बताई जा रही है। मालगाड़ी के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन से झुलसने वाले नाबालिग की पहचान राजू पुत्र प्रीतम मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजू मांझी अचानक आउटर पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया, उसे देखकर लोग शोर मचाते रहे कि मालगाड़ी के ऊपर 25 हजार वोल्ट क्षमता वाली बिजली लाइन गुजर रही है, उसकी जान को खतरा हो सकता है। लेकिन राजू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार मालगाड़ी पर खड़े होकर कभी उछल-कूद करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि नाबालिग को करंट लग गया था, इसके बावजूद उसने अपनी हरकतें जारी रखीं। कुछ देर बार आरपीएफ के जवान मौके पर आए और राजू को नीचे उतारा। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से राजू मांझी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह बुरी तरह तड़पता देखा गया। चिकित्सकों के मुताबिक राजू की हालत गंभीर है। उसे भोपाल रेफर किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....