Breaking News in Hindi

मालदीव को PM मोदी का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, समर्थन में आए सचिन, सलमान समेत ये दिग्गज

मालदीव को भारत विरोधी टिप्पणी करना भारी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर मालदीव के एक मंत्री ने मजाक उड़ाया था। अब भारत और मालदीव में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगह की हस्तियों ने मालदीव की जमकर आलोचना की है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरे हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीयों के खिलाफ नफरती टिप्पणी और नस्लवादी टिप्पणियां करने के लिए मालदीव सरकार को आड़े हाथों लिया है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीयों से #Explore IndianIslands की अपील की है। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि वे उस देश में ऐसा कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीयों से मालदीव की भारत के प्रति नफरत के खिलाफ एकजुट होने और #एक्सप्लोरइंडियनआइलैंड्स का आग्रह किया। सलमान खान भी पीएम मोदी की पहल के समर्थन में उतरे। सुरेश रैना ने कहा कि मालदीव से ऐसी नकारात्मकता देखना निराशाजनक है, खासकर जब भारत उनकी अर्थव्यवस्था, संकट प्रबंधन और कई अन्य पहलुओं में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि अब आत्म-सम्मान को प्राथमिकता देने का समय आ गया है।

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें पोस्ट की थीं और भारतीयों से इस आइलैंड पर घूमने आने की अपील की थी। मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा  आलोचना करने के बाद शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी।

PunjabKesari

मोदी के लक्षद्वीप दौरे से हुआ विवाद
मालदीव के एक मंत्री समेत कई राजनेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने के बाद विवाद पैदा हुआ है। मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर पोस्ट की और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। मालदीव के नेता ने पीएम मोदी को ‘कठपुतली’ भी कहा। हालांकि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स से अब उन्होंने अपना यह बयान डिलीट कर दिया है।  शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...