Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भोपाल के VIP रोड पर किया पेशाब, शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल में अनोखी कार्रवाई की है। जहां VIP रोड पर गमले पर पेशाब करने वाले पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ कोहेफिजा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई निगम कर्मचारी धीरज गोहर के आवेदन पर की है।

दरअसल, भोपाल के वीआईपी रोड पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जो शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे और इस तरह की हरकत करने वालों पर नजर रखेंगे। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई जहां एक व्यक्ति गमले पर पेशाब करके नौ दो ग्यारह हो गया। कर्मचारी की शिकायत पर अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गाड़ी नंबर 12 एएल 8896 के आधार पर आरोपी ट्रेस किया जा रहा है। बता दें कि VIP रोड पार्क पर पिछले 1 महीने में यह तीसरा मामला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.