Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

मासिक जन्माष्टमी 5 दिसंबर को, इन मंत्रों को जाप करेंगे तो प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण

इंदौर। हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह मासिक जन्माष्टमी भी मनाई जाती है और इस दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्त उपवास रखने के साथ-साथ मंत्र पाठ व पूजा-पाठ भी करते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 5 दिसंबर को मासिक जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा और ऐसे लोगों के लिए यह व्रत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां होती है। मासिक जन्माष्टमी पूजा पर इन मंत्रों का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

भगवान कृष्ण के मंत्र

ऊँ कृष्णाय नम:

ऊँ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:

हरे कृष्ण हरे कृष्ण । कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

हरे राम हरे राम । राम राम हरे हरे ॥

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

भगवान कृष्ण की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

मासिक जन्माष्टमी पर सुबह नित्य कर्म के बाद उपवास के साथ व्रत का संकल्प लेना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र पाठ के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि अपना मुख उत्तर दिशा की ओर रखें। पूजा के दौरान भक्तों को पीले रंग के कपड़े पहना चाहिए। साथ ही शुद्ध घी का दीया जलाएं। कृष्ण की मूर्ति का फूलों से शृंगार करें। ऊप दिए गए मंत्रों को 1 माला यानी 108 बार जाप करें। भगवान कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए लगातार 10 दिनों तक मंत्रों का जाप करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.