Breaking News in Hindi

मासूम भाई-बहन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पुलिस ने गोद में उठाकर घुमाया मेला, झुलवाए झूले

ग्वालियर। दस साल के आर्यन और पांच साल की बहन सौम्या ने गुम पर्स पुलिस को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पुलिस ने बच्चों की ईमानदारी पर उनको गोद में उठाकर मेला घुमाया और झूले झुलवाए। बच्चों को पुलिस ने नकद इनाम भी दिया।

माता-पिता के साथ मेला देखने गए आर्यन मीणा पिता फूल सिंह मीणा और सौम्या मीणा को एक पर्स पड़ा मिला था। पर्स लेकर दोनों माता-पिता के साथ मेला स्थित कंट्रोल रूप पहुंचे और पुलिस को पर्स सौंप दिया। पर्स एक फूल बेचने वाले माली का था। जिसमें 2500 रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। बच्चों द्वारा पर्स लौटाए जाने के बाद पुलिस ने पर्स मलिक को बुलाया तो पर्स देखकर महिला भावुक होकर रोने लगी।

दोनों बच्चों की ईमानदारी को देखते हुए व्यापार मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बच्चों को इनाम देने का अनोखा तरीका निकाला। मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट पटेल ने दोनों बच्चों को माला पहनाई और फिर बच्चों को पुलिस के जवानों ने गोद में लेकर मेला घुमाया। उसके बाद उनके माता पिता सहित सभी को पुलिसकर्मियों ने हाथ मानव चलित झूला झुलाया। साथ ही इसी तरह ईमानदारी दिखाने वाले व्यक्तियों को इससे बेहतर इनाम देने की घोषणा भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...