Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मिठाई लेने गए पति-पत्नी, चोरों ने बच्चों समेत उड़ा ली कार; ऐसे पकड़े गए बदमाश

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है.

दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह जबतक बाहर आते तबतक कार चोर बच्चों समेत गाड़ी को लेकर फरार हो गए. दम्पति बाहर आए तो कोहराम मच गया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने 3 घंटे तक उस गाड़ी का तलाश की और पीछा कर गाड़ी और बच्चों को सकुशल रिकवर कर लिया.

11 साल की बच्ची 3 साल का बच्चा

इस मामले में दिल्ली पुलिस को शुक्रवार शाम 10:30 बजे जानकारी मिली कि एक किडनैपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी चुराकर फरार हो गए और गाड़ी में दो बच्चे भी हैं. इसमें एक 11 साल की बच्ची और तीन साल का बच्चा था. पुलिस को जानकारी मिलते ही पूरे ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्टाफ को एक्टिव किया गया और कार की GPRS लोकेशन से कार का पीछा किया गया. दिल्ली पुलिस की 20 गाड़ियों ने अलग-अलग डायरेक्शन से इस कार को घेरा और करीब 3 घंटे के बाद समयपुर बादली से गाड़ी को सकुशल बच्चों समेत रिकवर किया गया.

मिठाई लेने गए थे पति-पत्नी

पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद का रहने वाला परिवार दिल्ली के कडकडूमा में शिव टिक्की की दुकान पर आया था और फिर पति-पत्नी वहां से हीरा स्वीट मिठाई लेने गए थे. उस दौरान गाड़ी में बच्चों को बिठाकर सड़क किनारे अपनी इको स्पोर्ट्स गाड़ी खड़ी कर दोनों हीरा स्वीट्स गए थे लेकिन पांच मिनट बाद जब वो बाहर आए तो उनकी गाड़ी और बच्चे दोनों गायब थे. किडनैपर गाड़ी मे ये बोलकर बैठा था कि वो कार को पार्किंग में खड़ा करने ले जा रहा है, उसके बाद हथियार दिखाकर बच्चों को धमकाया और बच्चों से उसके पिता का नंबर लेकर उनसे 50 लाख की फिरौती मांगी.

पुलिस ने गाड़ी और बच्चों को किया बरामद

पुलिस ने किडनैपर के नंबर को भी सर्विलांस पर लिया और उसकी लोकेशन पुलिस को मिलने लगी, जिसके बाद पुलिस की करीब 20 गाड़ियों ने 200 किमी का पीछा कर बच्चों और गाड़ी को सकुशल बरामद किया. पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन के दौरान बच्चों के पिता भी उनके साथ थे. किडनेपर अपने पीछे पुलिस को देख गाड़ी को छोडकर फरार हो गए लेकिन उनकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.